स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा नीरज बवाना गैंग का शूटर
नई दिल्ली । स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने नीरज बवाना और नवीन वाली गैंग के फरार चल रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। यह दिल्ली पुलिस का घोषित बीसी भी है और इसके ऊपर अमन विहार सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धमकी देने, आर्म्स एक्ट आदि के शामिल हैं। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी इसके ऊपर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान साहिल की रूप में हुई है। इसने राजौरी गार्डन के हैंगओवर क्लब में फायरिंग की थी। स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इसके पास से सिंगल शॉट का पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एसीपी वेद प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, सतविंदर सिंह और संजीव कुमार की टीम ने इसके बारे में पता लगाना शुरू किया था। यह नांगलोई के सुलेमान नगर किराड़ी का रहने वाला है। इसके बारे में एक इनफार्मेशन मिली और इस सूचना पर पुलिस टीम ने नारायणा इलाके में बस डिपो के पास ट्रैप लगाकर इसे रात में ट्रैप किया। जब यह अपने एसोसिएट से मिलने के लिए वहां पर पहुंचा था। हालांकि जैसे ही पुलिस टीम ने इसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा तो इसने पुलिस टीम पर अपने पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने मौका नहीं दिया। उसे वहीं पर तुरंत दबोच लिया गया। उसके पास हथियार बरामद कर लिया गया।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात