शिवानी के साहस को मिला डोटासरा का समर्थन और समाधान का वादा
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के गाड़ोदा गांव में जलभराव की समस्या को उजागर करने वाली स्कूली छात्रा शिवानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। घुटनों तक पानी में खड़े होकर नेताओं पर तंज कसते हुए शिवानी का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो ने गांव की बदहाल सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने शिवानी से मुलाकात की और उसकी सराहना करते हुए कहा, "शिवानी ने जिस साहस से आवाज उठाई, वह प्रशंसनीय है।" डोटासरा ने बताया कि उन्होंने विधायक निधि से जनरेटर की व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत की है, और दो अतिरिक्त जनरेटर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि बारिश थमने के बाद स्थायी समाधान के लिए नालियों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
शिवानी ने अपने वीडियो में केवल जलभराव ही नहीं, बल्कि खराब जनरेटर और बिजली के खतरे की स्थिति को भी उठाया था। वीडियो में उसने व्यंग्य करते हुए कहा था, “नेताजी आप मौज करो, हम आपके साथ हैं।”
यह वीडियो डोटासरा के लिए भी एक सियासी चुनौती बन गया था। लेकिन आलोचना को सकारात्मक रूप से लेते हुए उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। इस मुलाकात और कार्रवाई से शिवानी की हिम्मत को सम्मान मिला और ग्रामीणों को उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह