शनाया कपूर को मिली एक और फिल्म, अभय वर्मा के साथ करेंगी काम
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय से अपने करियर की शुरूआत करने वाली हैं। उन्हें एक के बाद एक प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। बीते कल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से जानकारी दी कि वह 'आंखों की गुस्ताखियां' से एक्टिंग के करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके एक दिन बाद ही खबर आ रही है कि अब वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट की भी तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक रोमांस फिल्म में शनाया, अभय वर्मा के साथ काम करेंगी।
अगले तीन महीने तक शनाया करेंगी शूटिंग
निर्देशक शुजात सौदागर इस रोमांटिक-कॉमेडी का निर्देशन करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक 'शनाया शुक्रवार को गोवा के लिए रवाना हुईं। अगले एक महीने तक वह शूटिंग करेंगी। फिल्म के लिए अहम किरदारों ने तीन महीने की वर्कशॉप में हिस्सा भी लिया है। शनाया और अभय भी इस वर्कशॉप का हिस्सा बने।'
शनाया अनाउंस की थी फिल्म
बीते कल यानी शुक्रवार को शनाया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह 'आंखों की गुस्ताखियां' सेट पर नजर आ रही थीं। शनाया ने जो पोस्ट शेयर की उसमें देखा जा सकता था कि शनाया ने फिल्म का एक क्लिपबोर्ड ले रखा था। इस पर फिल्म का नाम 'आंखों की गुस्ताखियां' लिखा हुआ था।
वृषभ में नजर आएंगी शनाया
शनाया कपूर ने गुंजन सकसेना की फिल्म 'द कर्गिल गर्ल' में एसिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम रोल में हैं। शनाया कपूर तमिल-मलयालम फिल्म 'वृषभ' में भी एक्टिंग करने वाली हैं। इस फिल्म में मोहन लाल भी अहम रोल में होंगे. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में सलमा आगा की बेटी जहरा एस खान और रोशन मेका भी नजर आएंगी।
पहले ही डेब्यू करने वाली थीं शनाया
शनाया पहले करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली थीं। इसमें वह निमरित का किरदार अदा करने वाली थीं। लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़