झारखंड के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी, राहत की कोई संभावना नहीं
रांचीः झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रहे हैं। झारखंड के कई हिस्सों खासकर उत्तरी हिस्सों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में अगले दो दिन सुबह और शाम घना कोहरा देखने का मिल सकता है। इसके साथ ही आसमान में आशिंक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बोकारो में आज सबसे कम दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गयी।
जानिए कहां कितना तापमान
झारखंड में हजारीबाग सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। वहां पारा लुढ़ककर 7.7'C पर पहुंच गया। इस बीच, रांची का तापमान 10.4'C दर्ज किया गया। रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुमला में ठंड 7.9'C दर्ज की गयी। इसके अलावा, जमशेदपुर में तापमान 12.6'C दर्ज किया गया। जबकि डाल्टनगंज में 12'C दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, गुमला में आज न्यूनतम तापमान 7.9'C दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में 9.8'C दर्ज किया गया।
अगले 10 दिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है। इसके साथ ही आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 दिन तक झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। बता दें कि जनवरी के पहले पखवाड़े में अब तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सामान्य बारिश हुई है। हालांकि, पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पूरी तरह से शुष्क बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि यह पिछले साल की पुनरावृत्ति है जब जनवरी के महीने में बिहार काफी हद तक शुष्क रहा और झारखंड सामान्य से नीचे रहा।
बंगाल चुनाव से पहले विदेशी मुद्रा का बड़ा जखीरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर भारत में बेमौसम बारिश से फसलें बुरी तरह प्रभावित, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
स्कूल हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राजस्थान सरकार ने बनाई मॉनिटरिंग कमेटियां
मौत को मात: एलपीजी टैंकर से बचाए गए 27 भारतीय, नौसेना और कूटनीति की मदद से
काली का रूप धरकर कर रहा था नृत्य, मंच से गिरते ही युवक की मौत, गांव में मातम