सीरियल किलर ने मर्दों को संबंध बनाने के बाद मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
रोपड़ पुलिस ने 10 से भी ज्यादा कत्ल करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गे है और सड़क पर आने जाने वाले लोग ही उसका शिकार होते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उनसे लूटपाट करता और फिर कत्ल कर देता था।
रोपड़ के एसएसपी ने प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने कीरतपुर साहिब नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया गया था। रोपड़ जिला में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब तथा होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए।
फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसपर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई