दिल्ली में सनसनीखेज वारदात युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
नई दिल्ली । दिल्ली में केएन काटजू मार्ग थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पान की दुकान चलाने वाले एक युवक की हमलावरों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा-103 (1), 3(4) बी के तहत मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि यह हत्या पहले से चलती आ रही दुश्मनी को लेकर की गई है। जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय मृतक शक्ति परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-17 में रहता था। बीते सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर जा रहा था। तभी रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एफ-1 व एफ-2 डिवाइडर मार्ग पर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने शक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। शक्ति वहीं, सड़क पर नीचे गिर गया। खून से लथपथ घायल को देख, राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं, मौके पर पहुंची केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस घायल को पास के ही अस्पताल लेकर गई। जहां घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस वारदात को लेकर रोहिणी जिला के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटी कैमरों को खंगालने पर कुछ संदिग्ध दिखे हैं, पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई