उदयपुर में विदेशी महिला को गोली मरने का सनसनीखेज मामला
उदयपुर । उदयपुर में एक विदेशी महिला को गोली मरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 साल की थाई निवासी, मिस थाई थेम चुक, को कुछ युवकों ने अस्पताल में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। युवती के शरीर में गोली फंसी हुई थी और वह नशे में थी, इससे महिला की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला को गोली लगने से घायल अवस्था में लाया गया है। महिला के बांये हाथ के नीचे गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर में गोली फंसी हुई थी और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, युवती अपने दोस्त के साथ होटल वीर पैलेस में ठहरी हुई थी। तभी डेढ़ बजे के करीब, वह किसी अन्य दोस्त के साथ बाहर जाने का कहकर होटल से निकल गई थी। सुबह 4 से 4:30 बजे के बीच, कुछ अज्ञात लड़कों ने थाई महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़ दिया। युवती ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया क्योंकि वह नशे में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घायल महिला के मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जबकि उसके दोस्त से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज