नोएडा के अस्पताल में सुरक्षा चूक का खुलासा, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
नोएडा । सेक्टर-66 स्थित मार्क अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन लाइन में दो बार धमाका होने की घटना का प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। आला अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों संग बैठक कर अस्पताल का पंजीकरण अगले आदेश तक के लिए रद कर दिया है।
उन्होंने अपने ऑफिस में ऑक्सीजन प्लांट की नोडल डा. और प्रशासनिक अधिकारी अस्थाना के साथ बैठक की। बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के भूतल पर आइसीयू कक्ष के पास फाल्स सीलिंग में लगी आक्सीजन पाइप लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ था।
प्रबंधन को तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके प्रबंधन ने लापरवाही बरत कर आक्सीजन लाइन की समुचित मरम्मत नहीं कराई। इस कारण 15 घंटे बाद सोमवार शाम फिर पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया।
प्रारंभिक जांच के आधार पर मार्क अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक रद कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन से फायर ऑडिट, इलेक्ट्रिकल ऑडिट व ऑक्सीजन ऑडिट कराकर उसकी प्रतिलिपि सीएमओ व प्रशासनिक कार्यालय में अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण