स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 जख्मी
बेगूसराय, बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बेगूसराय में एनएच 31 पर रविवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई जबकि पांच जख्मी हो गए। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक निवासी मनोज सिन्हा के 19 वर्ष के पुत्र अंकित कुमार और 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का 18 वर्ष से पुत्र कृष्ण कुमार का नाम शामिल है। जबकि घायलों में बबलू महतो का 19 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार, बाबू साहेब महतो का 20 वर्ष से पुत्र गोलू कुमार, मंगल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और 19 वर्षीय अंशु साह का नाम शामिल है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि लाखो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना का कारण बारातियों से लदा स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराना बताया गया है। हाइवे स्थित डिवाइडर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो पर नौ बाराती सवार थे। डॉ फुलेना महतो ने बताया कि उनके भतीजे अभिषेक की शादी थी। नगरनिगम के पहाड़चक से साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत जाफर नगर गांव बाराती गयी थी।
शादी के बाद बाराती स्कार्पियो पर सवार होकर अपने घर पहाड़चक लौट रहे थे। तभी खातोपुर चौक पहुंचते ही स्कार्पियो डी वाईडर से टकरा गयी। is भीषण दुर्घटना में चार बारातियों को जान चली गयी। जबकि पांच व्यक्ति जीवन और मौत के बीच झूलने को बेबस बने हुए हैं। इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, पूर्व मेयर संजय सिंह, पूर्व उपमेयर राजीव रंजन, भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर, डॉक्टर राम रेखा, जदयू नेता अरुण महतों ने गहरी दुःख जताया है। परिजनों को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया।
फिलहाल सदर डीएसपी सुबोध कुमार, मुफस्सिल, लाखों, रतनपुर एवं लोहिया नगर थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंच गए। थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के बाद संबंधित परिजनों को शव सौंप दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। पहाड़चक् में पसरा सन्नाटा एक ही गांव के चार छात्रों की मौत को लेकर ग्रामीणों में मातम छा गया है। बताया जाता है कि मृतकों में शामिल सभी बच्चे मैट्रिक की परीक्षा देकर आगे की पढ़ाई की तैयारी में थे।
लेकिन हाइवे की हादसा ने पढ़ने की तमन्ना को हमेशा हमेशा के लिए दफन कर दिया। दाह संस्कार के लिए दिया तीन तीन हजार महापौर पिंकी देवी ने घटना पर दुःख जताया। शोक संतप्त परिवार से मिल ढांढस बंधाया। साथ ही निगम की ओर से शव का दाह संस्कार के लिए तीन तीन हजार रुपये दिया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराया।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत