चावल वितरण में 1.55 करोड़ के घोटाले का हुआ पर्दाफाश
विजिलेंस ब्यूरो ने एक गोदाम पर छापेमारी करके 1.55 करोड़ रुपये के चावल वितरण के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। विजिलेंस ने चावलों की 1138 बोरियों से लदे दो ट्रक जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में शिव शक्ति राइस मिल गढ़शंकर के मालिक गोपाल गोयल, दो ट्रक चालकों जगपाल सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जय जैनेंद्र फर्म के ठेकेदार हरीश दलाल, शिव शक्ति राइस मिल गढ़शंकर होशियारपुर के मालिक गोपाल गोयल, अंजनी राइस मिल कुत्तीवाल कलां, मौड़ मंडी, बठिंडा के मालिक, ट्रक ड्राइवर जगपाल सिंह और सुखविंदर सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में केस दर्ज किया गया है।मामले में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा ग्लोबल वेयर हाउस के अधिकारियों, कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘भारत ब्रांड’ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारी खपतकार फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से बठिंडा, भुच्चो, मौड़, रामपुरा फूल और बुढलाडा के गरीब परिवारों को लगभग 70 हजार मीट्रिक टन चावल बांटे जा रहे थे, जिनकी कीमत लगभग 130 करोड़ रुपये बनती है।इनमें से एक हजार मीट्रिक टन चावल पांच किलो और 10 किलो की थैलों में 18.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटे जाने थे। बठिंडा जिले में 29 रुपये प्रति किलो के हिसाब के साथ यह चावल लाभपात्रियों को सप्लाई करने का टेंडर जय जैनेंद्र फर्म को दिया गया था।
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत