ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली जागरूकता पद यात्रा
बस्ती । सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रघुननन्दन राम साहु के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ’ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ’ गांधीनगर बाजार में ग्राहक जागरूकता पद यात्रा निकाली। केन्द्र सरकार से मांग किया कि ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित किया जाय वरना खुदरा, छोटे व्यापारी तबाह हो जायेंगे।
पद यात्रा निकालने के बाद व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रघुननन्दन राम साहु ने कहा कि विदित है कि ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए हैं, ग्राहक जागरूकता पदयात्रा’ निकाल कर व्यापारी समाज को संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने भविष्य के लिये जागे। कहा कि भाजपा ने हमेशा छोटे व्यापारियों को छला है। केवल सपा सरकार में ही छोटे व्यापारी सम्मान से जी पाए हैं। यदि व्यापारी सचेत न हुये तो बहुराष्ट्रीय कम्पनियां खुदरा दूकानदारों को निगल लेंगी। इसके लिये सबको जागरूक होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा कि ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित किया जाय।
ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ’ निकली समाजवादियों की ग्राहक जागरूकता पद यात्रा में मुख्य रूप से राम सिंह यादव, युनूस आलम, दिनेश तिवारी, सलमान खान, राहुल सोनकर, पीयूष सचदेवा, सनी साहु, प्रशान्त यादव, समीर खान, विपिन त्रिपाठी, मो. हारिश, पंकज कुमार, अभय जायसवाल, जिब्बू खान, अज्जू, नकुल जायसवाल, अनवर जमाल, अमरदीप गुप्ता, अमित जायसवाल, साहिर खान, अन्नू यादव, अकबर अली, विशाल सोनकर, भोला पाण्डेय, सुशील यादव आदि शामिल रहे।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद