वैलेंटाइन वीक में ओटीटी पर रोमांस का तड़का: 'कधालिक्का नेरामिल्लई' की स्ट्रीमिंग शुरू
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और अगर आप अपने पार्टनर्स के साथ घर पर ही रोमांटिक मूवी डेट का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बढ़िया फिल्म रिलीज हुई है जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह है तमिल फिल्म कधालिक्का नेरामिल्लई।
14 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म फिल्म कधालिक्का नेरामिल्लई में जयम रवि और नित्या मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। थिएटर्स की रिलीज के एक महीने के अंदर ही फिल्म को ओटीटी पर उतार दिया गया है।
चार भाषाओं में ओटीटी पर आई फिल्म
वैलेंटाइन वीक में कधालिक्का नेरामिल्लई की ओटीटी पर एंट्री हुई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बीते दिन ही नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की है। इसे आज यानी 11 फरवरी से स्ट्रीम किया जा रहा है। नित्या और जयम की यह फिल्म अभी चार भाषाओं हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है। इसे कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
क्या है कधालिक्का नेरामिल्लई की कहानी?
नित्या मेनन की फिल्म कधालिक्का नेरामिल्लई एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्यार और बच्चों से भरी एक आदर्श जिंदगी चाहती है, लेकिन एक ऐसे आदमी के प्यार में पड़ जाना, जिसकी शादी या परिवार में कोई दिलचस्पी नहीं है, उसकी तलाश को कठिन बना देता है। दोनों का रिश्ता गलतफहमियों से भर जाता है और फिर कहानी में एक नया मोड़ आता है।
जयम रवि और नित्या मेनन की जोड़ी काफी पसंद की गई है। फिल्म में टीजे भानू, विनय राय, विनोदिनी वैधनाथन, जॉन कॉकेन, लक्ष्मी रामकृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन किरुथिगा उदयनिधि ने किया है। इसे रेड जायंट मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है।
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा