सड़क हादसा: कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर सैदपुर में दो बाइकों को पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर बैठे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक सचिन को मृत घोषित कर दिया वहीं तीन अन्य का इलाज चल रहा है।
रामपुर-कुंडल गांव के रहने वाले मुकुल का कहना है कि रविवार की शाम को वह अपने साथी विकास के साथ खरखौदा से गांव की तरफ आ रहा था, वहीं दो अन्य साथी कुंडल का आशीष व रायपुर का सचिन भी अपनी बाइक के साथ उनके साथ चल रहे थे।
कैंटर को कच्चे रास्ते में उतारकर ड्राइवर फरार
जब वह आइएमटी खरखौदा के गेट से कुछ आगे सैदपुर की तरफ चले तो पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे वह सभी सड़क पर जा गिरे। इसके बाद कैंटर चालक ने कैंटर को कच्चे रास्ते में उतारकर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने सभी घायलों को खरखौदा स्थित अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकुल की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन को सौंप दिया।
असम में CM योगी का हमला: जनसभा में कांग्रेस-UDF पर साधा निशाना
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू का खतरा, केंद्र ने जारी किया अलर्ट
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: TGT-LT भर्ती में TET अनिवार्य
चुनावी जंग हुई पारिवारिक: बागदा में ननद-भाभी की टक्कर, मतुआ वोट पर नजर
सीएम योगी ने काशी में बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के किए दर्शन
शिक्षा नीति पर विवाद: स्टालिन बोले—गैर-हिंदी राज्यों पर जबरन भाषा थोपी जा रही
केरल चुनावी माहौल गरमाया: मछुआरा समुदाय का आक्रोश 40 सीटों पर डाल सकता है असर
पश्चिम एशिया तनाव: ईरान की अमेरिका को पीछे हटने की चेतावनी, सैन्य कार्रवाई के संकेत
ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा बजट प्रस्तावित