मलाई चाप के लिए रुपये देने से किया इनकार चाकू से ताबड़तोड़ हमला
नई दिल्ली । दिल्ली स्थित सोनिया विहार इलाके में मलाई चाप के लिए रुपये देने से इनकार करना दसवीं कक्षा के छात्र को भारी पड़ गया। दो आरोपित उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए और बाद में कहासुनी के बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घायल हालत में विकास को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। '
17 वर्षीय घायल की शिकायत पर सोनिया विहार थाना ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। विकास अपने परिवार के साथ सोनिया विहार ढाई पुश्ता पर रहता है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वह सोमवार शाम पांच बजे अपने दोस्त ऋषि के साथ बाइक से जा रहा था। जब वह तीसरे पुश्ते पर पहुंचे तो वहां पर ऋषि को उसके दो परिचित लक्की व लवकुश ने रोक लिया और उससे मलाई चाप खाने के लिए रुपये मांगने लगे। उसने मना कर दिया। इसके बाद वह विकास से मांगने लगे तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया।
आरोपितों ने बाइक की चाबी निकाल ली। विकास ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसको थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए और एक सुनसान जगह ले जाकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव