पटना, बक्सर समेत नौ जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया जिला के कुछ स्थानों पर मंगलवार को लू के साथ भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा,नालंदा में उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व भागों के जिला में एक से दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुपौल, अररिया, पूर्णिया में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज के कुछ भागों में आने वाले तीन से चार घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इन जिलों में तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बताई गई है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए गए उनके नाम पटना 41.5, गया 45.4 ,छपरा 43.3, डेहरी 46.4, शेखपुरा 42.4, गोपालगंज 42.1,जमुई 41.2, बक्सर 46.6, भोजपुर 46.2, वैशाली 44.3 ,औरंगाबाद 46.2, बांका 43. 3, नवादा 44.0, राजगीर 44.3, जीरादेई 43.6 ,अरवल 46.4, बिक्रमगंज 45.4 मुंगेर 41.4 इसके अलावा भागलपुर 39.2 ,पूर्णिया 32.2, वाल्मीकि नगर 37.2 , मुजफ्फरपुर 36.2, दरभंगा 37.2, सुपौल 33.2, फारबिसगंज 32.2, मधुबनी 36.7 मोतिहारी 37.0, समस्तीपुर 37.1, बेगूसराय 37.0, कटिहार 33.6, अररिया 30.5, पूसा 36.8 और किशनगंज 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटे में एक या दो स्थानों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर की हल्की बरसात दर्ज की गई। बाकी का शेष भाग शुष्क बना रहा। राज्य के 17 जगह पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बना रहा। प्रदेश के कई जगहों पर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रही। जबकि उष्ण लहर पटना, जमुई और मुंगेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर पूर्व तथा दक्षिण पूर्व एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। तत्पश्चात अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। बिहार के कुछ भागों में तीन से चार दिनों के बाद मानसून का असर दिखाई पड़ने लगेगा।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस