चिकित्सा विभाग में मिशन मोड में भर्तियां
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। विभाग ने बहुप्रतीक्षित फार्मासिस्ट भर्ती के 2347 पदों के लिए भी अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। फार्मासिस्ट के कुल 3067 पदों में से 252 पद बैकलॉग के हैं तथा 468 पदों पर विभिन्न कारणों से परिणाम रोका गया है।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती के कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को फार्मासिस्ट के 2347 पदों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के माध्यम से 8 कैडर के करीब 20 हजार 546 पदों पर नियमित भर्ती का कार्य अल्प समय में पूरा किया गया है। दंत तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, सहायक रेडियोग्राफर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नर्सिंग ऑफिसर के करीब 17 हजार पदों पर भर्ती का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। अब वर्षों से लंबित चली आ रही फार्मासिस्ट भर्ती की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण