शादी का झांसा देकर किया रेप
नई दिल्ली । शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने बेल नहीं दी। कोर्ट का मानना है कि आरोपी पीड़ित युवती को धमका सकता है। इसलिए कोर्ट ने उसकी बेल याचिका खारिज कर दी। पेश मामले के मुताबिक, 23 अप्रैल को लक्ष्मी नगर थाने में एक युवती रेप का केस दर्ज करवाया था। युवती का कहना था कि वो टिंडर ऐप के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों मिले तो युवक ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसने शादी करने की बात से इनकार कर दिया। जिसके चलते युवती ने पुलिस में शिकायत दी। जिस पर रेप समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी के एडवोकेट आरके चौधरी ने कोर्ट में अपने मुवक्किल की बेल लगाई थी। जिसमें कहा गया था कि युवती आदतन रेप की शिकायत देती है। इससे पहले नोएडा और हरियाणा में रेप की शिकायत दे चुकी है। हरियाणा में गैंग रेप का केस दर्ज करवाया था। जिसमें आरोपी बरी हो चुके हैं। अब युवती ने दावा किया कि आरोपी ने पहले चंडीगढ़ में उसके साथ रेप की कोशिश की।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा