शादी का झांसा दे रेप का आरोपी गिरफ्तार
नवादा । नवादा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप करने मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदपुर पुलिस की एसआईटी ने आरोपी को प्राथमिकी के 24 घंटे में सम्हरीगढ़ में छापेमारी कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार रोह थाना क्षेत्र के सम्हरीगढ़ गांव के सुरेन्द्र प्रसाद का बेटा बताया जाता है।
उस पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में गोविंदपुर थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। वहीं मामले को लेकर नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गोविंदपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। वहीं 2 साल पहले एक शादी समारोह में पीड़िता व आरोपी एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई और बात आगे बढ़ी। इस बीच आरोपी ने पीड़िता के घर पर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और शादी का झांसा देकर वह लगातार यौन शोषण करने लगा। जब पीड़िता के परिजनों को उसके साथ संबंध होने की जानकारी मिली तो युवक पर शादी का दबाव बनाया। तब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था।
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम