रांची: रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 19 जून को नितिन गडकरी करेंगे
रांची: रातू रोड फ्लाईओवर रांची वासियों के लिए जल्द समर्पित होगा। 19 जून को रातू एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
इसकी तैयारी को लेकर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सोमवार को उद्घाटन के लिए आमंत्रण किया है। उन्होंने 19 जून को कॉरिडोर के लोकार्पण की सहमति दी।
यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसकी सौगात रांची की जनता को मिली है। इसके लोकार्पण होने के बाद रातू रोड पर लगने वाले जाम में कमी आएगी।
वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा और रांचीवासी भी राहत महसूस करेंगे। गडकरी उद्घाटन के बाद यहां पर रोड शो भी करेंगे।
400 करोड़ रुपये हुए खर्च, पांच में देर से पूरा हुआ काम
लगभग 400 करोड़ की लागत से 4.17 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण 7 जुलाई, 2022 को शुरू किया गया था और इसे चार जनवरी 2025 में पूरा करने का लक्ष्य लिया गया था, लेकिन जून 2025 में पूरा किया जा सका।
इसके निर्माण में मात्र पांच महीने की देरी हुई है। एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एनएचआई की ओर से किया गया है, जबकि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करने वाली कंपनी केसीसी है।
वहीं, पूरे रातू रोड फ्लाईओवर के ऊपर नायज बैरियर कम व्यू कटर चार किलोमीटर दूर तक लगाए गए हैं, जिससे फ्लाईओवर से गुजरने वाली गाड़ियों की आवास आसपास में रहने वाले लोगों को नहीं सुनाई देगी। इसके अलावा मीडियम डिवाइडर में पीजीआर रेलिंग और पौधारोपण का काम किया जाएगा।
आधे घंटे का सफर होगा, पांच मिनट में होगा पूरा
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब आधे घंटे का सफर मात्र पांच मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। अब मात्र राजभवन के पास मंदिर शिफ्टिंग का काम बाकी है। इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, एनएचएआइ के इंजीनियर आनंद कुमार ने बताया कि रातू रोड फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद जाम कमी आएगी। इसमें सभी तकनीकी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई हैं।
वहीं, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक अधिक होने और बार-बार वर्षा होने के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब रातू रोड फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। इसमें गाड़ियां दौड़ने का इंतजार कर रही हैं।
फ्लाईओवर के निर्माण से पहुंचेगा कई क्षेत्रों को फायदा
इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद शहर के प्रमुख इलाकों रातू रोड, इटकी रोड, पिस्कामोड़ और ओटीसी ग्राउंड क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
इसके अलावा वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी, जिससे आम लोगों की जेब पर भी बोझ घटेगा। कॉरिडोर के चालू होने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा और वाहन तेज गति से गुजर सकेंगे।
फ्लाईओवर रैंप के सामने मौजूद मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में इस एलिवेटेड रोड के चालू होने से बड़ा बदलाव आएगा।
संजय सेठ और सीपी सिंह चला चुके हैं वाहन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को रातू रोड स्थित एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। बाइक चलाकर उन्होंने इसका जायजा लिया।
उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारी भी मौजूद रहे। संजय सेठ ने अधिकारियों से कहा कि बचे हुए कार्य जैसे नायज बैरियर, ओवरब्रिज के नीचे ग्रिलिंग और पौधारोपण सहित अन्य को जल्द से जल्द पूरा कर लें।
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची
नागपुर में ‘इश्क, जुदाई और मौत’ की दर्दनाक कहानी, सुसाइड नोट में छलका प्यार
उपचुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी, उद्धव गुट ने कांग्रेस को बताया ‘मतलबी’
दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, मुंबई से संदिग्ध हमाज सिद्दीकी गिरफ्तार