दिल्ली, यूपी, पंजाब में बारिश की उम्मीद
नई दिल्ली । मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार बन रहे हैं। यूपी, राजस्थान, पंजाब, और दिल्ली में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं। उत्तर भारत में नए साल की शुरुआत से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और पारे में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए बविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पूरे उत्तर भारत का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 23 दिसंबर को हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद 26 और 27 दिसंबर को भी बारिश और आंधी की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में 27-28 दिसंबर को मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान में बारिश हो सकती है। यूपी में 26 दिसंबर को शाम से बारिश और बादलों की शुरुआत संभव है जो कि जो कि 27-28 दिसंबर तक पूरे पूर्वी यूपी को कवर कर लेगा। वहीं इन्ही दो दिनों में पश्चिमी यूपी में आंधी और तूफान के साथ बारिश संभव है। उत्तर भारत में हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी से गिरकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। हालांकि अभी भी एक्यूआई 350 से ज्यादा बना हुआ है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी हल्की धुंध छाई रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान फिलहाल 7. 6 डिग्री तक जा रहा है जो कि औसत तापमान से 1 डिग्री कम है।
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी ने सबको झकझोरा
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, बाइक और मोबाइल लूटे
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय