शुष्क मौसम के बीच बारिश की आहट, अगले हफ्ते बदलेगा राजस्थान का मौसम
उत्तरी हवाओं के तेज प्रभाव के कारण राजस्थान में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय तेजी से बढ़ती ठंड लोगों को कंपकंपाने लगी है। टोंक में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते आमजन को अब कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई है लेकिन साथ ही सर्दी में और अधिक बढ़ोतरी होने की चेतावनी भी दी है। इसी के चलते अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के बाद प्रदेश में बारिश की संभावना भी बनी हुई है जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। वर्तमान में तापमान 5 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य तापमान से लगभग 3 से 4 डिग्री कम है।
प्रदेश में सबसे कम सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान में गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने टोंक, सीकर और नागौर जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे इन क्षेत्रों में ठंड और तेज होने की संभावना है।
बारिश का भी आया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के अधिकांश भागों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 3 जिलों (टोंक, सीकर और नागौर) में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
15 नवंबर को भी आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 3 जिलों (टोंक, सीकर और नागौर) में शीतलहर का येलो अलर्ट भी दिया है।
16 नवंबर से 20 नवंबर तक आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
वहीं 21 नवंबर से 27 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल