दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी: अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा ठंडा, IMD का अलर्ट
देश के सभी हिस्सों में अब मानसून सक्रिय हो चुका है. राजधानी दिल्ली में भी मानसून ने एंट्री कर ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. वहीं दिल्ली समेत एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर दो दिनों का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून की दस्तक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ है.
दिल्ली में IMD का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा के साथ हल्की गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. लोगों को आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है, जिससे पिछले सप्ताह शहर उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी.
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे देश को कवर कर चुका है, यह रविवार को दिल्ली पहुंच गया है, जो अपनी सामान्य तिथि 30 जून से एक दिन पहले है. वहीं 8 जुलाई की सामान्य तिथि से नौ दिन पहले देश के अन्य हिस्सों में फैल गया है.
क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?
आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मानसून पूरे देश में छा चुका है, जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के वे इलाके भी शामिल हैं, जहां अभी तक बारिश नहीं हुई थी. उत्तर भारत में, दिल्ली के पास, आने वाले कुछ दिनों में मानसून सख्त रहेगा. पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां भारी से बहुत भारी रह सकती हैं. हमने आज के लिए ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 20 सेमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी है. हिमाचल और उत्तराखंड के लिए भी रेड अलर्ट है. कल बहुत भारी से अधिक बारिश का अनुमान है. दिल्ली एनसीआर में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी
राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना