राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर । राजस्थान में शुक्रवार 1 मार्च के बाद अब शनिवार को भी करीब-करीब पूरे प्रदेश बारिश, गर्जना व तेज आंधी चलने के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और 10 जिलों में मेघ गर्जना के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। यानी प्रदेश के 10 जिलों में तूफान सा माहौल होगा। इस अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पेड़ों, कच्ची दीवारों और बिजली के पोल के नीचे खड़े ना हों।
गौरतलब है कि शुक्रवार को आए तूफान, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में कई हादसे हुए हैं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, अजमेर और जयपुर सहित कुछ जिलों में ओले भी गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा तहसील के बगीना गांव निवासी राजेंद्र, उनकी पत्नी जलेबी मीणा, नानतोड़ी निवासी धन्नालाल, दौसा के लालसोट निवासी शाहरुख, रेड़ावद खंडार निवासी सतवीर और दौलतपुरा निवासी चाइना मीणा शामिल है।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार को भी प्रदेश के 25 जिलों में बारिश होने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर शामिल हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ