कोटा से रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द किया
कोटा । राजस्थान में कोटा से चलने वाली 3 ट्रेनों में से रेलवे प्रशासन ने 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और एक का रूट बदल दिया है। यह बदलाव 29 अगस्त से 17 सितंबर तक रेलवे के पलवल स्टेशन पर चल रहे काम के कारण किया गया है।
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित ने बताया कि पलवल स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम 29 अगस्त से 5 सितंबर और फिर 6 से 17 सितंबर तक होगा। इस वजह से तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ट्रेन 12059/12060 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी। दोनों तरफ से इस दौरान कुल 12-12 फेरे रद्द रहेंगे।
ट्रेन 20985/20986 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-कोटा एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यह ट्रेन कोटा से 4 और 11 सितंबर को और उधमपुर से 5 और 12 सितंबर को नहीं चलेगी। ट्रेन 19803/19804 कोटा-श्री माता वैष्णों देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है। यह ट्रेन कोटा से 7 और 14 सितंबर को और कटरा से 1, 8 और 15 सितंबर को अपने तय रास्ते की बजाय मथुरा-अलवर-रेवाड़ी-स्थाल बोहर-रोहतक होकर चलेगी। रोहित ने बताया कि उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 29 अगस्त से 5 सितंबर तक और 6 से 17 सितंबर तक होना है। इस कारण कोटा से चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित होंगी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान