पंजाब में आज पांच घंटे तक जाम रहेंगी रेल की पटरियां
चंडीगढ़। दिल्ली कूच करने के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने और उन पर आंसू गैस के गोले फेंकने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को यानी आज पंजाब में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की है।यह घोषणा करते हुए यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि शंभू बार्डर पर जिस प्रकार कार्रवाई की गई है, वह सही नहीं है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल ट्रैक सात जगह पर जाम किया जाएगा।इसमें बठिंडा-पटियाला रेल मार्ग पर जेठूके स्टेशन पर, लुधियाना-दिल्ली रेल मार्ग पर सुनाम रेलवे स्टेशन पर, लुधियाना- दिल्ली के एक अन्य मार्ग पर राजपुरा में, बठिंडा -दिल्ली रेल मार्ग पर मानसा में, लुधियाना -फिरोजपुर रेल मार्ग पर मोगा में, बठिंडा-अबोहर मार्ग पर मलोट में और अमृतसर-जालंधर रेल मार्ग को रोकने के लिए वल्ला फाटक पर धरना दिया जाएगा।
वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा भी वीरवार को ही सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे के लिए राज्य के टोल प्लाजा पर धरना देते हुए इन्हें आम लोगों के लिए फ्री कर देगा। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन एकता शादीपुर के राज्य प्रधान बूटा सिंह शादीपुर ने दी।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि मोर्चा के साथ पांच किसान संगठन हैं। इस दौरान गांव की सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा व ग्रामीण कार्यों को बंद रखा जाएगा। कोई भी किसान, खेत और ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, एफएसएल में जहर की पुष्टि नहीं
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार