राहुल गांधी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं से की मुलाकात
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, हक और अभिव्यक्ति जैसे मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत की।यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी क्या राय है।इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाएं जो भी पहनना चाहती हैं, वो पहनने का उनका पूरा अधिकार है। ये पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर करता है कि वे क्या पहनना चाहती हैं।राहुल ने कहा कि मेरी राय है कि महिलाएं क्या पहनती हैं, ये उनकी जिम्मेदारी है। उन्हें क्या पहनना है या क्या नहीं पहनना है, ये उनका फैसला है। मुझे नहीं लगता कि किसी और को ये तय करना चाहिए कि आप क्या पहनेंगे।
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, राजनीति और बिजनेस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से नहीं दिखता है। सभी राजनीतिक दलों को सोचना होगा कि वे ज्यादा से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को मौका दें।बता दें कि उत्तर-प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ न्याय यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का दौर चल रहा है। इसलिए अपनी यात्रा के साथ न्याय जोड़ा है। अब तो अखिलेश भी हमारे साथ हैं। हमारा गठबंधन केंद्र से नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगा।वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, हम और राहुल नफरत को मिटाने का संदेश लेकर निकले हैं। वर्तमान में देश संकट में है। अखिलेश ने भाजपा हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ का नारा दिया। यमुना किनारा से माल रोड पर यह यात्रा से अलग हो गए। यहां से यात्रा सैंया के तेहरा गांव के लिए रवाना हुई।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल