पंजाब: गोल्डी बराड गैंग के तीन सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार
पंजाब के बठिंडा की सीआईए 2 की पुलिस ने मोड एरिया से गोल्डी बराड गैंग के तीन सदस्यों को एक कार एवं तीन हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। जबकि पकड़े गए तीनों आरोपियों के बाकी दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस रेड कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों करणदीप सिंह उर्फ कन्नू मौड मंडी, रघवीर सिंह, कुलविंदर सिंह निवासी कोटशमीर समेत मनिंदर सिंह निवासी तलवंडी साबो और गुरप्रीत सिंह निवासी भीखी जिला मानसा के खिलाफ थाना मौड में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए 2 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मौड मंडी एरिया में कुछ युवक हथियारों समेत कार में घूम रहे है। जिस के चलते पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मौड एरिया में नाकाबंदी कर कार सवारों को चैकिंग के लिए रोका तो उक्त कार सवार करणदीप सिंह उर्फ कन्नू, रघवीर सिंह, कुलविंदर सिंह से 30 बोर के तीन हथियार बरामद किए गए। पुलिस टीम ने जब तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के नाम खुलासा कर दिया।जिस के बाद पुलिस ने थाना मौड में पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा