पंजाब: भाजपा-कांग्रेस के 3 पूर्व पार्षद AAP में शामिल
पंजाब के जालंधर में एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान के ठीक एक सप्ताह पहले भाजपा और कांग्रेस को झटका लगा है। जालंधर पश्चिमी सीट के लिए चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सेंधमारी लगातार जारी है। आप ने विरोधी दलों के 3 पूर्व पार्षद पार्टी में शामिल करवाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों पूर्व पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।आप में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम सिंह लखोत्रा, भाजपा के विरेश मिंटू और पूर्व पार्षद कमलेश ग्रोवर हैं। इसके अलावा कमलेश ग्रोवर का बेटा अनमोल ग्रोवर भी आप में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर स्थित अपने आवास पर तीनों को पार्टी में शामिल किया है।इससे पहले मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। हालांकि बाद में वह फिर से शिअद में वापसी कर गईं। वहीं आज कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए हैं।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई