पहली ही बारिश में पानी-पानी हुआ पुणे शहर, सड़कें बनी नदियां
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्री मानसून की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन, पहली ही बारिश में शहर में कई जगहों पर जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि शनिवार को पुणे में झमाझम बारिश हो सकती है. आख़िरकार शनिवार शाम को ही तेज आंधी के साथ कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली. जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. पुणे शहर के शिवाजी नगर, जे.एम.रोड, हडपसर, सिंहगढ़ रोड क्षेत्र, वारजे में भारी बारिश हुई है. पुणे शहर में तेज आंधी की वजह से करीब 25 जगहों पर पेड़ों के गिरने की खबरें भी सामने आईं हैं. इसके अलावा शहर के येरवडा इलाके में तो लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया. इससे लोगों को खासी परेशान हो रही है. देर रात तक लोग अपने घरों से पानी बाहर निकालने में लगे रहे. महज एक घंटे हुई मूसलाधार बरसात से ही शहर में कई जगहों पर पानी भर गया. जिससे महानगरपालिका की साफ सफाई का पोल भी खुल गया. उधर पुणे के कई इलाकों में मुख्य सड़के जलमग्न रहा और नदियों का रूप ले चुकी थी. फिलहाल यह आलम अगले 4-5 दिन तक रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र के इन हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि मानसून महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल मुंबई और कोंकण के तट तक मानसून नहीं पहुंचा है. मानसून अगले दो-तीन के अंदर ही मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में पहुंच सकता है.
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई