400 बेड का अस्पताल बना सियासी अखाड़ा! आप और भाजपा नेताओं का एक साथ विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित अर्चना परिसर में प्रस्तावित 400 बेड के निजी अस्पताल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सैंकड़ों लोग सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में भाजपा विधायक शिखा राय आप नेता व पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज भी शामिल हुए.
स्थानीय लोगों ने कहा कि अर्चना परिसर रिहायशी इलाका है. यहां पहले से ही ट्रैफिक की गंभीर समस्या बनी रहती है. अगर इतने बड़े पैमाने पर अस्पताल बनता है तो इलाके की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने के बाद यहां सीवर ओवरफ्लो और जलापूर्ति की समस्या और भी विकराल हो जाएगी. आसपास पहले से कई अस्पताल हैं, इसलिए नए अस्पताल की कोई जरूरत नहीं. अस्पताल बनने से दिन-रात एंबुलेंस की आवाजाही रहेगी, जिससे स्थानीय लोगों की शांति भंग होगी और ट्रैफिक की गंभीर स्थिति उत्पन्न होगी. अगर अस्पताल का निर्माण नहीं रोका गया तो तो विरोध और तेज किया जाएगा
इसपर विधायक शिखा राय ने कहा कि यह अस्पताल यहां नहीं बनना चाहिए, क्योंकि इससे स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. तमाम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मैं इस मुद्दे को लगातार उठाऊंगी. सौरभ भारद्वाज ने भी अस्पताल के निर्माण को अनुचित ठहराया. उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले यहां की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना चाहिए न एक नया अस्पताल बनाकर लोगों की परेशानियां बढ़ानी चाहिए.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही