यूपी में 94 आइएएस अधिकारियों का प्रमोशन
लखनऊ । यूपी में 94 आइएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। इनमें से चार अधिकारी प्रमुख सचिव और 17 सचिव के पद पर प्रोन्नत किये गए हैं। नियुक्ति विभाग ने अधिकारियों के प्रमोशन के देर रात आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश काडर के 1999 बैच के 4 आइएएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश काडर के 1999 बैच के चार आइएएस अधिकारी जो 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर आयुक्त व सचिव स्तर से प्रमुख सचिव के पद पर प्रोन्नत किये गए हैं।
16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2008 बैच के 17 आईएएस अधिकारी विशेष सचिव से आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इनमें किंजल सिंह, सौम्या अग्रवाल, डा.सरोज कुमार, के.विजयेन्द्र पांडियन, पवन कुमार, कुमार रविकांत सिंह, डा.काजल, अमृत त्रिपाठी, बी.चंद्रकला, अनिल ढींगरा, राजेश कुमार-प्रथम, बाल कृष्ण त्रिपाठी, चन्द्र भूषण सिंह, विमल कुमार दुबे, सुख लाल भारती, डा.वेदपति मिश्र और अखिलेश सिंह शामिल हैं। इनके अलावा 13 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2011 बैच के 21 अधिकारी जो विशेष सचिव स्तर के हैं उन्हें जूनियर डमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिली है। नौ वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2015 बैच के 34 अफसर सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे मैट्रिक्स लेवल 11 से 12 में प्रोन्नत हुए हैं।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम