दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा अधूरा, आतिशी ने उठाए सवाल
दिल्ली में चुनाव के समय जिस एक वोटबैंक पर सभी पार्टियों ने सबसे ज्यादा फोकस किया था वो महिला वोटबैंक था. साइलेंट वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों ने उनके लिए कई योजनाएं शुरू करने का वादा किया और उन्हीं में से एक वादा था कि महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी.
जहां आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था. वहीं, सत्ता में मौजूद बीजेपी पार्टी ने भी 2500 रुपये देने का वादा किया था. सीएम रेखा गुप्ता ने जीत हासिल करने के बाद ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में सहायता की पहली किस्त आएगी, लेकिन अब पूर्व सीएम आतिशी ने इस स्कीम को लेकर बीजेपी को घेरा है. साथ ही आतिशी ने पार्टी से सवाल पूछा है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे.
आतिशी ने BJP पर किया हमला
पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, आज 20 मार्च है दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने हुए एक महीना हो गया है, लेकिन एक महीने के बावजूद बीजेपी और प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 आएंगे वो नहीं आए.
आप नेता आतिशी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे लेकिन ये वादा झूठा निकला. पैसा तो छोड़िए रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ. बस एक झुनझुना दे दिया कि 4 मंत्रियों की कमेटी फैसला लेगी.
बीजेपी से पूछे 4 सवाल
महिला समृद्धि योजना को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी से 4 सवाल पूछे.
- क्या बीजेपी दिल्ली की हर महिला को 2500 देगी या फिर इतने शर्तें लगा देगी की 1% महिलाओं को भी पैसा नहीं मिलेगा. 48 लाख महिलाओं को पैसा मिलेगा या नहीं? मोदी जी ने सभी महिलाओं से वादा किया था.
- कमेटी बने 12 दिन हो गए लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया, बीजेपी के पास अरविंद केजरीवाल को गालियां देने का समय है.
- 2500 रुपए के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
- 2500 रुपए महिलाओं के खाते में कब आएंगे?
पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, आज दिल्ली की सभी महिलाएं इन 4 सवालों के जवाब मांग रही है.
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या ऐलान किया?
सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद इस बात का ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त डाली जाएगी. हालांकि, 8 मार्च के दिन सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर और भी जानकारी सामने रखी. सीएम ने बताया था कि पार्टी अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने इस स्कीम को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए महीने भत्ता मिलेगा.
सीएम ने इस दौरान यह भी बताया था कि इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपए इस योजना के लिए आवंटित किए गए हैं. साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया गया है. मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री कपिल मिश्रा इस कमेटी में होंगे. सीएम ने जानकारी दी थी कि एक पोर्टल बनाया जाएगा. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा.
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग