Chamkila की कामयाबी पर Priyanka Chopra ने दिया रिएक्शन....
नई दिल्ली। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म चमकीला रिलीज के बाद से ही तारीफें बटोर रही है। नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को आई फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। यही नहीं, आईएमडीबी की तरफ से भी फिल्म को अच्छी-खासी रेटिंग मिली है, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा भी टीम को बधाई देने से खुद को रोक नहीं सकीं।
पंजाब के मशहूर सिंगर रहे अमर सिंह चमकीला और उनकी वाइफ अमरजोत सिंह पर आधारित फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को आईएमडीबी की तरफ से 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है।
प्रियंका ने चमकीला पर किया पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और खुशी जताई। अब परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "इम्तियाज सर, दिलजीत, टिशा (परिणीति) और पूरी टीम को बधाई। बहुत अच्छा लगा।"
परिणीति चोपड़ा ने दीदी के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "आपका धन्यवाद मिमी दीदी।" साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर की।
क्या परिणीति और प्रियंका का हुआ था झगड़ा?
काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि परिणीति और प्रियंका एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। पिछले साल परिणीति की शादी थी, लेकिन देसी गर्ल शामिल नहीं हुई थीं। पिछले महीने एक्ट्रेस मुंबई में भी आईं, लेकिन वह परिणीति से नहीं मिलीं। न दोनों को साथ में होली मनाते हुए देखा गया और ना ही मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में। मगर चमकीला के लिए प्रियंका के पोस्ट से साफ है कि दोनों बहनों के बीच रिश्ता बिल्कुल सही है।
बता दें कि चमकीला के लिए परणीति चोपड़ा ने कुल 15 किलो वजन बढ़ाया था। वजन बढ़ने की वजह से लोग उन्हें प्रेग्नेंट तक मानने लगे थे।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल