'ट्रेन टू बुसान' के बाद इस हॉरर एक्शन फिल्म की तैयारी
'ट्रेन टू बुसान' के निर्देशक योन सांग-हो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योन सांग-हो के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। वे लेखक रयू योंग-जे के साथ ट्राइस्टार पिक्चर्स की फिल्म '35वीं स्ट्रीट' का निर्देशन करने जा रहे हैं। साथ ही साथ वे इस फिल्म को लिखने के लिए भी तैयार हैं। आइए जानते हैं योन सांग-हो की आगामी फिल्म में और क्या खास होने वाला है।निर्देशक योन सांग-हो की आगामी फिल्म '35वीं स्ट्रीट' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उनकी पहली बड़ी फिल्म है जिसका निर्माण एपियन वे और वॉव पॉइंट द्वारा किया जाएगा।
योन सांग-हो की आगामी परियोजना पर काफी तेजी से काम चल रहा है। यह निर्देशक की पहली अंग्रेजी भाषा की फिल्म होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो '35वीं स्ट्रीट' एक एक्शन-हॉरर फिल्म होगी।योन सांग-हो अपनी पहली ही फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने 2016 किया था। 'ट्रेन टू बुसान' ने दुनिया भर 98 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। इस फिल्म की वजह से वे साडी दुनिया में मशहूर हो गए। उनकी फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' एक क्लासिक फिल्म बनकर उभरी जिसे दुनिया भर में देखा और सराहा गया। साल 2020 में 'ट्रेन टू बुसान' इसका सीक्वल भी बनाया गया था।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा