प्रतिभा ने दिखाई प्रतिभा, बालिका वर्ग में मारी बाजी
हाथरस । कस्बा में स्थित जूनियर हाई स्कूल में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका समीक्षा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लगभग तीस विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, दौड़, खो-खो, गोला फेंक, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कबड्डी प्रतियोगिता में लहौर्रा की टीम ने सासनी नंबर वन की टीम को नौ रनों से पराजित किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के तहत दौड़ प्रतियोगिता में समामई के कृपान ने एक सौ और दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की दौड़ में प्रतिभा प्रथम रहीं, जबकि छह सौ मीटर दौड़ में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में फैजान द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में गाना और रिया द्वितीय रहीं। पचास मीटर दौड़ में सुनैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका समीक्षा शर्मा के साथ ललित चैधरी, अनुज प्रताप सिंह, देवेश सिंह, निशा शर्मा, पूनम शर्मा, अमित शर्मा, धीरेंद्र पाठक, हरेंद्र सिंह सहित विद्यालय शिक्षक स्टाफ के साथ कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद