करोड़ो के फर्जीवाडे में प्रमोद जैन भाया जाएंगे जेल
जयपुर । राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में खान एवं गोपालन मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और अंता नगर पालिका चेयरमैन मुस्तफा खान के खिलाफ अंता पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि आचार संहिता लगने के बाद प्रमोद जैन भाया की सह पर टेंडर में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया।
डीएसपी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि बीजेपी की अंता शहर इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 और 471 (जालसाजी से संबंधित) और 120(बी) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अब प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान पर लगे आरोपों की जांच में जुटी हुई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अंता नगर पालिका में आवश्यक दस्तावेज खंगाले है। साथ ही नगर पालिका में निविदा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। थान में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद जैन भाया और मुस्तफा खान ने बैक डेट में अंता नगर पालिका की निविदाएं स्वीकृत की थी। ये फर्जीवाड़ा उस वक्त हुआ था जब राजस्थान में 9 सितंबर 2023 को चुनाव आदर्श आचार संहिता लगी हुई थी। इस दौरान टेंडर में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया था।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज