बंगाल से सप्लाई बंद होने से आलू की कीमत में उछाल
गोड्डा।पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू की बाहर सप्लाई पर रोक लगाने से गोड्डा सहित पूरे संथाल परगना में आलू की कीमत आसमान छूने लगी है।25-30 रुपए किलो मिलने वाला आलू अब 40 रुपए किलो बिक रहा है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बंगाल में आलू की पैदावार अधिक होने के कारण झारखंड सहित समीपवर्ती राज्यों को वहीं से आलू भेजा जाता है। इस बार बंगाल में आलू की फसल कम होने की वजह से सरकार ने दूसरे राज्यों में सप्लाई पर रोक लगा दी है।स्थानीय बाजार के थोक व्यापारियों का कहना है कि बंगाल-झारखंड की सीमा स्थित चेकपोस्ट पर आलू लदे दर्जनों ट्रक पिछले तीन दिनों से खड़े हैं।पश्चिम बंगाल के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों को जाने वाले ट्रकों को बंगाल पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया है।इससे ट्रकों पर लदा लाखों रुपए का आलू सड़ने लगा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही