बिहार में पोस्टर वॉर तेज, RJD ने नीतीश, मांझी और चिराग को मुसलमानों का विश्वासघाती करार दिया
बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं. इसी के चलते राज्य में सियासत तेज हो गई है. सभी पार्टियों ने एक दूसरे पर निशाना साधना और जनाधार को अपने हित में करना शुरू कर दिया है. इसी बीच बिहार में इन दिनों पार्टियों के बीच जुबानी नहीं बल्कि पोस्टर वॉर दिखाई दे रही है. इन पोस्टरों में निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. हाल ही में आरजेडी ने राबड़ी आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर के माध्यम से वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर नीतीश कुमार की बड़ी घेराबंदी की जा रही है. पोस्टर वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर लगाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के दूसरे साथी जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को मुसलमानों का धोखेबाज बताया गया है. पोस्टर में स्लोगन है, तुम तो धोखेबाज हो वादा करके… यह पोस्टर उस समय सामने आया है जब हाल ही में सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को इमारत-ए-शरिया सहित कई धार्मिक मुस्लिम संगठन बायकॉट कर रहे हैं.
पोस्टर में क्या- क्या
इस पोस्टर में एनआरसी (नागरिकता संशोधन अधिनियम) और वक्फ बोर्ड को लेकर निशाना साधा गया है. पोस्टर में स्लोगन लिखा है- ‘तुम तो धोकेबाज हो, वादा करके… फिर इसी के बाद लिखा है, एनआरसी पर हम तुम्हारे साथ नहीं. वक्फ पर तो बिल्कुल भी साथ नहीं. वोट लेंगे तुम्हारा लेकिन साथ नहीं देंगे.’
लालू यादव के समर्थन में पोस्टर
ऐसा पहली बार नहीं है कि बिहार में पोस्टर वॉर देखी जा रही हो. इससे पहले भी बिहार में बीते दिनों पोस्टर लगाए गए थे. पिछले दिनों लालू यादव के आवास के बाहर अनोखा पोस्टर देखने को मिला था. इस पोस्टर में लिखा था, ‘ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है.’ पूर्व सीएम लालू यादव को पिछले दिनों ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में नोटिस भेजा था. ईडी ने इस केस में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था. ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. उन्हीं दिनों यह पोस्टर लगाए गए थे.
RJD के निशाने पर नीतीश कुमार
यह बात तब सामने आई है जब पटना में एक समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजने के दौरान नीतीश कुमार के बात करने और इशारे करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने तीखी आलोचना की. इसी के बाद मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला एक पोस्टर दिखाई दिया था. जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) नेता पर निशाना साधते हुए पोस्टर में लिखा है, “जन गण मन अधिनायक जय हे नहीं, कुर्सी कुर्सी कुर्सी जय हे.
बिहार में सभी पार्टियां जनता को अपने हित में करने के लिए पूरा दम-खम लगा रही हैं. जहां एक तरफ बीजेपी और नीतीश कुमार अपनी ताकत लगा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी बिहार में अपने किले को फिर से हासिल करने के लिए कोशिश कर रही है. इसी दिशा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मंगलवार को बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर मिशन-2025 को हासिल करने की रूपरेखा तैयार करेंगे.
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत