पूजा सिंघल की याचिका को मिली मंजूरी, ईडी दस्तावेज देखने की अनुमति
ईडी के विशेष न्यायालय ने मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की दस्तावेज देखने से संबंधित अनुरोध याचिका को स्वीकार कर लिया है। पूजा सिंघल की ओर से याचिका दाखिल कर अनुरोध किया गया था कि ईडी ने अनुसंधान के क्रम में कई ऐसे दस्तावेज बरामद किया है, जिसको ईडी ने आधार तो बनाया है, लेकिन उस दस्तावेज को अदालत में दाखिल चार्जशीट में सिर्फ सूची दी गई है।
पूजा सिंघल ईडी द्वारा बरामद उसी दस्तावेज को देखने की अनुमति न्यायालय से मांगी थी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। ईडी ने अनुसंधान के क्रम में जो दस्तावेज जब्त किया था, उसे अदालत में लाया गया है। पूजा सिंघल और उनके वकील दस्तावेज का अध्ययन शुक्रवार को करेंगे। बता दें कि पूजा सिंघल मनी लांड्रिंग मामले में 25 मई 2022 से जेल में बंद हैं।
पूजा सिंघल पर क्या थे आरोप
6 मई 2022 को झारखंड की वरिष्ठ IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर ईडी ने धावा बोलते हुए छापामारी की थी। पूजा सिंघल के घर से भी कई दस्तावेज और अहम कागजात मिले थे। ईडी की टीम मनरेगा घोटाले के साथ-साथ IAS पूजा सिंघल के पूरे कार्यकाल की जांच कर रही है, जिसमें कई जिलों के उपायुक्त के कार्यकाल के वक्त के विवादित मामले भी हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट