पुलिस नें शुरू की साइबर जनजागरूकता अभियान
वाराणसी । धोखाधड़ी एवं साइबर ठगी की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने जनपद के विभिन्न अंचलों में 10 दिवसीय साइबर जन जागरूकता अभियान का संचालन किया है। कार्यक्रम के पहले दिन वाराणसी के 39 सुसुवाही वार्ड में नुक्कड़ सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक में साइबर ठगी का संदेश आम जनता को दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को आम साइबर खतरों के बारे में सूचित करना, संभावित जोखिमों की पहचान करने में जनता की मदद करना, निवारक उपाय करना और किसी भी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की रिपोर्ट प्रशासन को देना है । इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को खुद को और अपने परिवार को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए जानकारी के साथ सशक्त बनाना है।
चितईपुर(वाराणसी ) थाना के प्रभारी नें इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता अभियान वाराणसी जिले के विभिन्न स्थानों पर 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया अभियान, वीडियो, बैनर, पोस्टर, गोष्ठी और अन्य आकर्षक गतिविधियां शामिल होंगी।उन्होंने ने कहा कि साइबर सुरक्षा जागरूकता वैकल्पिक नहीं है।
सुसुवाही वार्ड 39 के पार्षद सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के भावनात्मक और वित्तीय प्रभावों से लोगों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की गतिविधि गतिशील प्रकृति, ओटीपी शेयरिंग, सेक्सटार्सन, निवेश,धोखाधड़ी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे नए तरीकों से इसकी जटिलता और बढ़ जाती है। सुरेश पटेल नें बताया कि किस तरह साइबर अपराधी साइबर धोखाधड़ी करने के लिए विभिन्न प्रलोभन और धमकियों के जरिए लोगों पर दबाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल गिरफ्तारी और डिजिटल पुलिस स्टेशन सिस्टम दुनिया में कहीं भी मौजूद नहीं है, ऐसे में फर्जी कॉल पर भरोसा न करें। उन्होंने लोगों से कहा कि साइबर ठग फर्जी पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई, ट्राई इत्यादि बनकर कॉल करते हैं, उनकी धमकियों में कभी न आए।
कार्यक्रम में विद्यार्थी, किसान, व्यापारी एवं भारी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित थे।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार