पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सरायकेला। सरायकेला खरसावां के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर डोबो डूंगरी में बीते शुक्रवार रात स्थानीय शंभू लोहार नामक व्यक्ति की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गई थी। आरआईटी पुलिस ने मामले में त्वरित अनुसंधान करते हुए दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सेवइयां ने बताया कि 23 नवंबर को आरआईटी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बंतानगर डोबो डूंगरी के पास एक व्यक्ति का शव उसके घर के आंगन में पड़ा हुआ हैम पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि मृतक शंभू लोहार है। जो पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है। मामले में आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने फौरन टीम का गठन कर जांच प्रारंभ किया। जिसमें घटना में शामिल दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें बंता नगर के रहने वाले राहुल कालिंदी व धर्मेंद्र बास्के शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून लगा हुआ शर्ट, टोपी व जैकेट, बाइक समेत एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।एसडीपीओ समीर कुमार सेवईया ने बताया कि मृतक शंभू लोहार ने हत्या आरोपी धर्मेंद्र बास्के के मोबाइल फोन को चुराया था। इससे नाराज होकर उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार दोनों हत्या आरोपी भी पूर्व में चोरी अपराध के मामले में सजा काट चुके हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित की गई छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा शशि भूषण सिंह मुंडा, संजीत कुमार, राजकुमार साहा, चंदन कुमार, आरक्षी उमाशंकर सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही