कैमिकल फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिस ने एक और निदेशक को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के डोंबिवली में पिछले हफ्ते कैमिकल फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिस ने कंपनी के एक और निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले हफ्ते 23 मई को अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से हुए विस्फोट का प्रभाव इतना खतरनाक था, कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आसपास के सड़कों और बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद पुलिस ने अमुदान कैमिकल फैक्टरी के निदेशक 38 वर्षीय मलय मेहता को गिरफ्तार किया था।
मंगलवार को पुलिस ने केमिकल फैक्टरी के एक अन्य निदेशक 35 वर्षीय स्नेहा मेहता को गिरफ्तार किया।
दरअसल, स्नेहा, मलय की पत्नी है। स्नेहा से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। हालांकि, एफआईआर में स्नेहा का नाम शामिल था।अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद एक जांच दल ने मुंबई में स्थित मेहता के आवास की तलाशी ली। वहां से उन्हें कुछ दस्तावेज मिले, जो कि जांच के लिए महत्वपूर्ण हैं। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि घटना की जांच के लिए उद्योग, श्रम और पर्यावरण विभागों के प्रमुख सचीवों की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। उन्हें तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। राज्य के श्रम मंत्री सुरेश खड़े ने बताया कि नई दिल्ली की एक विशेषज्ञ टीम भी विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेगी।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई