पुलिस ने 24 वर्षीय संदिग्ध को हिट एंड रन मामले में किया गिरफ्तार
मध्य दिल्ली में दो नवंबर को हुए 'हिट-एंड-रन' के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस मामले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी.
एलएनजेपी अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति को संदिग्ध सड़क दुर्घटना के बाद मृत अवस्था में लाया गया है.
इसके बाद, भारतीय न्याया संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और मृतक की पहचान दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास की सड़कों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल पर पूछताछ की. सावधानीपूर्वक तकनीकी विश्लेषण के बाद उत्तर प्रदेश के पंजीकरण वाली एक कार को इस हिट-एंड-रन मामले में शामिल वाहन के रूप में चिन्हित किया गया.
वाहन स्वामित्व का विवरण प्राप्त करने के बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत आगरा निवासी 24 वर्षीय हर्षित मेहता को नोटिस जारी किया गया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाने में पेश हुआ और उसने अपनी संलिप्तता कबूल की. अपराध में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण