एम्स और पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर का पीएम मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन
बठिंडा के अलावा राजस्थान व हरियाणा के लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं देने के लिए चल रहे बठिंडा एम्स का रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट से वर्चुअली उद्घाटन किया। बठिंडा एम्स अब विधिवत रूप से लोगों को समर्पित हो गया है।इसके साथ ही अब जल्दी ही एम्स में ट्रामा सेंटर सहित अन्य कमियां भी दूर होंगी। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सांसद हरसिमरत कौर बादल की मांग पर आनलाइन संबोधित करते हुए की। रविवार को एम्स में उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया।इसमें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद हरसिमरत कौर बादल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी उपस्थित थे। संगरूर जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर गांव घाबदां में 449 करोड़ रुपये की लागत से बने 300 बिस्तर के पीजीआइ सैटेलाइट सेंटर का प्रधानमंत्री ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल