भाजपा में शामिल हुए खिलाड़ी दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा
हरियाणा के कई जिलों से खिलाड़ी और राजनीतिक नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारियां तेज है। हरियाणा में दिन पर दिन भारी संख्या में राजनेता और खिलाड़ी भाजपा में शामिल होते नजर आ रहे हैं। अब खिलाड़ी हो या अन्य पार्टी के नेता, भाजपा के कार्यों से सभी प्रभावित हैं। ये लोग हरियाणा की जनता की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि हरियाणा भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और खिलाड़ियों में कौन-कौन शामिल है।भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में रेवाड़ी हलका से सतीश गुप्ता भी हैं। ये पेशे से अधिवक्ता हैं। बता दें कि यह लगातार 2001 से 2004 तक जिला बार एसोसिएशन, रेवाड़ी का प्रधान चुना गया था। वहीं साल 2005 से 2010 तक रेवाड़ी जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं 2009 में सतीश गुप्ता ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रशामत सन्नी यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि वह पीएम मोदी के विचारों से प्रेयरित होकर राजनीति में आए हैं। उनक मानना है कि राजनीतिक मंच हमारे लोगों की जनसेवा करने का एकमात्र तरीका है। बता दें कि साल 2016 में प्रशांत में जिला पार्षद चुनाव लड़ा था और 3942 सीटों से जीते थे। इसके बाद से लेकर अभी तक यादव ने कई रैलियां और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और राजनीति की मुख्य धारा में शामिल हुए।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक