किरोड़ीलाल मीणा को लेकर बड़ी बात बोल गए पायलट
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राजस्थान में बीजेपी सरकार के अब तक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। साथ ही साथ सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लेकर भी निशना साधा है। साथ ही सरकार से इस मामले में सवाल भी पूछा है। सचिन पायलट ने किरोड़ी लाल मीणा के मामले को लेकर कहा कि किरोड़ी लाल मंत्री है या नहीं इसे मजाक बनाकर रख दिया है।
किरोड़ी के सवाल पर क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को सरकारी मकान का आवंटन रद्द किए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के साथ मजाक हो रहा है। जिस व्यक्ति को आपने शपथ दिलाकर मंत्री बनाया उनका क्या अस्तित्व है, आज वो मंत्री है या नहीं है, इस्तीफा दिया है उसे मंजूर किया है या नहीं किया है, मतलब पूरी तरह से मजाक बना हुआ है। पायलट ने पाली में संवाददाताओं से कहा, राजस्थान सरकार का जो अब तक का कार्यकाल रहा, वो निराशापूर्ण रहा।
सरकार को लिया निशाने पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट ने कहा कि सरकार बहुत कुछ कर सकती है, लेकिन सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा, बजट पढ़ते हैं तो चार लाख नौकरियों का संकल्प लेते हैं। अभी फसल की खरीद समय पर नहीं हो रही है ना तो लोगों को स्कॉलरशिप मिल रही है ना लोगों को ऋण मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण के काम लगभग ठप पड़े हैं।
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़