दिल्ली- एनसीआर में महंगी हुई गाड़ियों की पार्किंग
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर गाड़ियों की पार्किंग अब महंगा हो गई है। पार्किंग फीस बढ़ाने का ये फैसला राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते लिया गया है। दरअलसल, सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए एनसीआर में नई पॉलिसी लागू की है। इसी के साथ नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने पार्किंग फीस में बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में एनडीएमसी के तहत आने वाले सभी स्थानों पर कार और बाइक की पार्किंग शुल्क को दुगना कर दिया गया है। इसी के साथ राजधानी में पार्किंग की नई दरें ग्रैप-2 के लागू होंने तक जारी रहेंगी। नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस के मुताबिक, पार्किंग के नए नियम दिल्ली में सभी प्रकार की कार और दो पहिया वाहनों पर लागू होगा। बता दें कि एनडीएमसी पार्किंग लॉट्स में पहले पार्किंग किराया 20 रुपये प्रति घंटा होता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40 रुपये प्रति घंटा कर दिया गया है। जबकि चार पहिया वाहनों के लिए एक दिन की पार्किंग फीस पहले 100 रुपये होती थी लेकिन इसे बढ़ाकर अब 200 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। बता दें कि एनडीएमसी की पार्किंग में चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों को भी खड़ी करने की सुविधा है। जहां अभी तक दोपहिया वाहनों को खड़ा करने का किया 10 रुपये प्रति घंटा होता था, जिसे बढ़ाकर अब 20 रुपये प्रति घंटा कर दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही