दिल्ली में माता-पिता की हत्या, गला घोंटकर लूटे गए जेवरात, बच्चों को खबर तक नहीं लगने दी
दिल्ली के पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके से एक घटना सामने आई है, जहां 70 साल के बुजुर्ग महेंद्र सिंह तलवार और उनकी 68 साल की पत्नी दलजीत सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. वारदात का पता सुबह उस वक्त चला जब महेंद्र सिंह का ड्राइवर उनके घर पहुंचा और दरवाजे की घंटी बजाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. ड्राइवर ने इस बिल्डिंग से सटे हुए दूसरी बिल्डिंग में रहने वाले महेंद्र के दोनों बेटे मनप्रीत और चनप्रीत को मामले की जानकारी दी.
इसके बाद दोनों बेटे वहां पहुंचे और दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर उनकी मां और पिता की लाश अलग-अलग कमरे में पड़ी थी. उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी. इससे पता लगा कि दोनों की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है. दरअसल महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी दलजीत अकेले ही पूरे मकान में रहते थे. उनके दोनों बच्चे घर से सटी हुई दूसरी बिल्डिंग में रहते थे. महेंद्र बीमार रहते थे तो उनकी मदद करने उनको टॉयलेट ले जाने के लिए एक अटेंडेंट रखा गया था, जो 3 दिन पहले काम छोड़कर चला गया और अपनी जगह एक दूसरा अटेंडेंट उसने रखवा दिया.
सोने के जेवरात भी गायब
हत्या के बाद से वह अटेंडेंट फरार है. वह अटेंडेंट दो दिन पहले के सीसीटीवी में सुबह 5:00 बजे घर से जाता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस को शक है कि इसी अटेंडेंट ने बुजुर्ग दंपति की लूट के इरादे से हत्या की है. क्योंकि कमरे के अंदर की सारी अलमारियां खुली हुई हैं. सामान बिखरा हुआ है और महिला के शरीर से सोने के जेवरात भी गायब हैं. रिश्तेदारों का कहना है कि शुरुआती तौर पर लूटपाट के इरादे से अटेंडेंट के ऊपर ही हत्या का शक जा रहा है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. FSL की टीम को भी बुलाया गया. सीसीटीवी के जरिए जांच की जा रही है कि कातिल कौन था और कत्ल में कितने लोग शामिल थे और क्या वाकई यह हत्या लूटपाट के इरादे से अटेंडेंट ने ही की है. पुलिस इन तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है और फरार अटेंडेंट की भी तलाश कर रही है. महेंद्र सिंह का कपड़े का कारोबार था और उनके बीमार होने के बाद से उनके दोनों बेटे इस कारोबार को आगे बढ़ा रहे थे.
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग