करंट की चपेट में आने से मां- बेटी की दर्दनाक मौत
जयपुर । राजस्थान के कोटा जिले के चेचट कस्बे में देवली गांव में बीती रात बिजली तार टूट कर गिरने से घर में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने मां-बेटी की मौत हो गई. दोनों का शव सुबह सीढ़ियों से बरामद हुआ। मृतका मां राजेश्वरी व पुत्री ज्योति घर में अकेली थी अचानक धमाका हुआ, जिसे देखने दोनों मां-बेटी छत पर चढ़ी और सीढ़ियों पर फैले करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि मृतका राजेश्वरि के पति काफी समय पहले ही स्वर्गवास हो चुके है. मृतका का एक बेटा भी है जो किसी काम से कोटा गया हुआ था. बताया ये भी जा रहा है कि ऊपर छत का काम चल रहा था बारिश भी हो रही थी। इसके चलते सीढ़ियों पर पानी फैला हुआ था. ऐसे में टूटकर गिरे तार के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत गई. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया. वहीं, सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मकान का दूसरी मंजिल निर्माण कार्य चल रहा था, ज़िसके बिलकुल पास ही विद्युत पोल लगा हुआ है तेज बारिश के हुई, जिससे पोल की बिजली लाइन टूट कर मकान पर गिर गई, ज़िसके चलते मकान मे करंट फ़ैल गया. मकान में विधवा राजेश शर्मा(43) और बेटी ज्योति(21) साल सो रही थी जो करंट की चपेट मे आ गई. सुबह लोगों ने मकान के अंदर सीढ़ियों पर दोनों के शव देखे, ज़िसके बाद तहसीलदार राहुल वर्मा, चेचट एसएचओ मनसीराम बिश्नोई और विद्युत अधिकारी मौक़े पर पहुँचे. जहाँ ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोश जताया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई