नालंदा में अज्ञात बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को मारी गोली
नालंदा: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते रहते हैं. वहीं प्रदेश में अपराधिक घटनाओं पर लगाने के लिए सीएम नीतीश भी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. इसके बावजूद बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से सीएम के गृह जिले नालंदा की गलियां खून से लाल हो गईं. अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी नगमा पंचायत पैक्स से नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया.
चुनावी जश्न के दौरान मारी गई गोली
बताया जा रहा है कि नालंदा जिले में बुधवार को चार प्रखंडों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई. मेघी नगमा पंचायत पैक्स से चुने गए पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद के घर में जश्न का माहौल था. इसी दौरान कुछ बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए. बदमाशों ने शिवचरण प्रसाद के बेटे को भी खूब पीटा. परिजनों की ओर घायल शिवचरण प्रसाद को पहले सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.
पंचायत मुखिया और पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर लगाया आरोप
घटना के संबंध में शिवचरण प्रसाद के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस हमले में मेघी नगमा पंचायत के मुखिया और पूर्व पैक्स अध्यक्ष शामिल है. इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही